छत्तीसगढ़

डिवाइडर में जा घुसी बारातियों से भरी बोलेरो, हादसे में कई घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना हुई है. पहली घटना बांगों थाना क्षेत्र के ग्राम मोरगा नेशनल हाइवे की है. जहां एनएच रोड पर तेज रफ्तार बारातियों से भरी बोलेरो डिवाइडर में जा घुसी. हादसे में बच्चे समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए. जिसमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. दूसरी घटना सीएसईबी चौकी की है. टीपी नगर मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया. जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं ट्रेलर चालक वाहन बीच रास्ते में छोड़कर भाग गया.

बांगों थाना क्षेत्र के ग्राम मोरगा नेशनल हाइवे पर बारातियों से भरी बोलेरो डिवाइडर में जा घुसी. हादसे के बाद वाहन फसे लोगों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया. बोलेरो पर महिला समेत बच्चे आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे. हादसे में सभी घायल हुए हैं. वहीं चार की हालत बेहद गंभीर है. सभी घायलों कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से चार लोगों को रेफर कर दिया गया है. मामले की बांगो पुलिस जांच कर रही है.

Author Desk

Related Articles

Back to top button