छत्तीसगढ़

शराबी पति से परेशान पत्नी ने पुत्र के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

कवर्धा। कबीरधाम जिले के थाना कुकदुर में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि मुझे जानकारी प्राप्त हुआ है। कि ग्राम कड़मा के रामप्रसाद मरकाम को उनका लड़का जगेश्वर मरकाम एवं पत्नी कौशिल्या बाई के सांथ वाद विवाद लड़ाई झगड़ा हुआ है। जिससे कौशिल्या बाई एवं उनका लड़का जगेश्वर मरकाम द्वारा मिलकर रामप्रसाद को लोहे के राड़ से सिर पर मारकर हत्या कर दिये हैं। घटना को छिपाने के लिये गाँव बालो को बताये कि रामप्रसाद रात में खेत गया था। खेत में फिसल कर गिरने से उसके सिर में चोट आ गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई है।बताकर गाँव के शमसान घाट में कफन दफन कर दिये हैं। की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 44/23 धारा 174 जा.फौ. तथा अपराध क्रमांक 102/2023 धारा 302, 201, 34 भा.द.वि. कायम कर, मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दिया गया।
विवेचना दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी पण्डरिया द्वारा शव उत्खनन करने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त करने पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा मौका पंचनामा तैयार किया जाकर विधिवत् शव उत्खनन कराया गया। शव मिलने पर शव बरामद कर पहचान पंचानामा मौका पर तैयार किया गया। पंचानों के समक्ष शव पंचनामा बाद मृतक रामप्रसाद पिता रम्हऊ मरकाम उम्र 52 साल साकिन कड़मा थाना कुकदुर के शव का पी.एम. कराया गया। विवेचना दौरान आरोपी जगेश्वर मरकाम पिता रामप्रसाद मरकाम का धारा 27 साक्ष्य अधिनियम के तहत् मेमोरेण्डम कथन लिया गया। जो बताया कि मेरे पिता रामप्रसाद मरकाम द्वारा आये दिन शराब पीकर घर वालों से मारपीट करते थे, जिससे परेशान होकर अपनी मॉ कौशिल्या बाई के साथ मिलकर हमेशा के लिये छुटकारा पाने पिताजी रामप्रसाद के सिर को लोहे के सरिया राड़ मारकर हत्या कर घटना की बात को छिपाने के लिये पिता रामप्रसाद खेत गये थे, खेत में गिरने से उनके सिर में चोट आने से मृत्यु होना परिवार व गाँव वालों को बताकर गाँव के शमसान घाट में कफन दफन कर देना बताया गया। जिस पर आरोपियों के द्वारा अपराध धारा 302, 201, 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा उचित वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल डिमांड पर भेजा गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button