छत्तीसगढ़

धान की तस्करी : उड़ीसा से आ रहा 25 क्विंटल धान जब्त

जशपुर। छत्तीसगढ़ में पड़ोसी राज्य ओडिशा से धान की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा। तस्कर पिकअप वाहन में भरकर धान को छत्तीसगढ़ में खपा रहे हैं। खाद्य अधिकारी ने ओडिशा से सटे सीमावर्ती गांव तपकरा के समडमा गांव में धान से भरा पिकअप जब्त किया है। पूरा मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।

25 क्विंटल धान का पिकअप वाहन में अवैध परिवहन कर बिचौलिए छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी की थी। इसकी सूचना पर खाद्य अधिकारी ने धान से भरा वाहन जब्त कर तपकरा पुलिस के सुपुर्द किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button