
मुंगेली। लोरमी विधानसभा से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष 45891 मतों से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के थानेश्वर साहू को हरा दिया है। वहीं मुंगेली विधानसभा में पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले भी 11781 मतों से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के संजीत बनर्जी को पछाड़ दिया है। पुन्नूलाल मोहले ने 7वीं बार विधानसभा का चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बना लिया है। वे 2 बार मंत्री और 4 बार सांसद भी रह चुके हैं।



