छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा विधायक दल की बैठक स्थगित, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में होनी थी मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 90 विधानसभा सीटों में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की वापसी हुई है। बीजेपी ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की है और कांग्रेस के खाते में 35 और एक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के खाते में सीट आई है। इस बड़ी जीत के साथ आज भाजपा विधायक दल की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है।

बता दें कि भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 11 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक आहूत की गई थी। यह बैठक बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नवीन की मौजूदगी में होने वाली थी। इस बैठक में ओम माथुर सभी जीते हुए प्रत्याशियों के साथ चर्चा करने वाले थे। हालांकि इस कार्यक्रम को स्थगित करने की कोई वजह भाजपा की ओर से सामने नहीं आई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button