छत्तीसगढ़

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई

धमतरी – लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभू दयाल बघेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक रघु ठाकुर ने कहा कि हमारा संगठन कमजोर है, इसलिए हम वांछित परिणाम नहीं पा सके। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने अपने राजनैतिक दायित्व को पूरा नहीं किया और गठबंधन को वैचारिक, व्यापक और मजबूत बनाने का प्रयास नहीं किया। बल्कि, गठबंधन के विरुद्ध अपमानित और उपेक्षित कार्य किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर लोहिया के कल्पना के अनुसार न्यूनतम समयबद्ध कार्यक्रम पर आधारित गठबंधन बनना चाहिए और उसे लेकर जनता में जाना चाहिए।
रघु ठाकुर ने कहा कि दुनिया में जो युद्ध हो रहे हैं वह मानवता के भविष्य के लिए चिंता जनक हैं। डॉ लोहिया कहते थे कि बालिग मताधिकार के आधार पर विश्व-संसद बनना चाहिए और यही युद्ध का हल है। उन्होंने उत्तराखंड में सुरंग फटने की घटना तथा मजदूरों के सुरक्षित निकालने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि हिमालय को लेकर एक समग्र नीति बनना चाहिए।
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी की मध्यप्रदेशशाखा के अध्यक्ष बिंदेश्वरी पटेल ने मध्य प्रदेश पार्टी के चुनाव के रपट प्रस्तुत की और कहा कि हम लोग मजबूती से लड़े परंतु राजनीतिक और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण ने हमें हरा दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभू दयाल बघेल ने कहा कि हमें निराश नहीं होना है और नीति के रास्ते पर बढ़ते रहना है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने संगठन बनाने पर जोर दिया।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह यादव ने कहा कि शीघ्र ही कार्यकर्ताओं के प्रक्षिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव अरुण प्रताप सिंह ने चुनाव आयोग द्वारा बुलाई गई बैठक का विवरण दिया। बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष श्रीमदन जैन, राकेश कौरव, प्रताप मलिक, निसार कुरैशी, डॉ श्रीमती शिवा श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, महेश पांडे, हरपाल सिंह, श्रीमती नर्मदा भाई तथा भारत सराठे ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में निम्न प्रस्ताव पारित किए गए:-
संलग्न :पारित प्रस्ताव
कार्यकारिणी में तय किया गया कि:-
(1) पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा जिसकी जवाबदारी श्याम सुंदर सिंह यादव एवं राकेश कौरव को सौंप गई।
(2)पार्टी की ओर से दिल्ली में विश्व -संसद सम्मेलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी मुकेश चंद्रा एवं अरुण प्रताप सिंह को दी गई।
(3) पार्टी उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह यादव की सिफारिश पर राकेश कौरव को ग्वालियर एवं चंबल संभाग का पार्टी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राकेश गौरव, श्याम सुंदर सिंह यादव तथा निशार कुरैशी की सहमति से पार्टी की इकाइयों के गठन का प्रस्ताव, प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे।
बैठक के अंत में दिवंगत साथियों के लिए श्रद्धांजलि दी गई।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button