छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में दो बाईक सवार युवकों की मौत,एक गंभीर

धमतरी — दो अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसे में दो बाईक सवार युवकों की मौत हो गई। एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया।

अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लोहरसी थाना अर्जुनी निवासी राजेंद्र देवांगन 26 वर्ष पिता टार्जन सगाई में शामिल होने आमदी गया था। कार्यक्रम के पश्चात रविवार रात को अकेला बाइक से लोहरसी लौट रहा था। तभी सर्वमंगला राइस मिल के पास आमदी मोड़ में बाइक अनियंत्रित होकर बबूल पेड़ से जहां टकराई। गंभीर अवस्था में राजेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया। जहां रात 11:15 बजे डॉक्टर निमृत घोषित कर दिया।
एक अन्य घटना में ग्राम मुजगहन थाना अर्जुनी निवासी हारेंद्र यादव 18 वर्ष पिता गंगाधर अपने साथी ज्योति प्रसाद के साथ रविवार को राजा राव पठार मेला घूमने गया था। जहां से रात को दोनों बाइक से लौट रहे थे। जगतरा के पास सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर हारेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया गया। ज्योति प्रसाद गंभीर रूप से घायल था जिसे इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया। दोनों शव का सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button