छत्तीसगढ़

रासेयो कंडेल कॉलेज की सात दिवसीय शिविर का भोथली में बाजे-गाजे के साथ शुभारंभ

धमतरी — शासकीय महाविद्यालय कंडेल के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय एनएसएस शिविर दिनांक 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक ग्राम पंचायत भोथली में संचालित हो रही हैं। यह शिविर माध्यमिक विद्यालय भोथली में संचालित हो रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम पंचायत भोथली के सरपंच घनश्याम साहू के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। वही अध्यक्षता के. आर . साहू ने किया। उक्त शिविर में शासकीय महाविद्यालय कंडेल के 54 स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे है। इस वर्ष एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का थीम नशामुक्त समाज के लिए युवा है। उक्त थीम को लेकर स्वयंसेवक गांव में जनजागरूकता चलाएंगे। शिविर में ये स्वयंसेवक प्रातः काल प्रभात फेरी के माध्यम से गांव का भ्रमण करते है। इन्हे शिविर दिनचर्या के अनुसार परियोजना कार्य भी करना पड़ता है। जिसके अंतर्गत इन्हे गांव के प्रमुख चौक चौराहे, सार्वजनिक स्थल , तालाब एवम् बाजार स्थल इत्यादि का साफ सफाई करना पढ़ता है। मुख्य अतिथि घनश्याम साहू ने कहा कि एनएसएस शिविर के माध्यम से छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व का सपूर्ण विकास किया जाता है। यही छात्र आगे चलकर हमारे विकसित देश का निर्माण करेंगे।अध्यक्षता कर रहे के आर साहू ने अपने छात्र जीवन के अनुभवों को शिविरार्थियों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच बालमुकुंद साहू, सोना राम साहू,दशरू राम साहू, गणेश प्रसाद साहू( कार्यक्रम अधिकारी), मति मंजूषा साहू (व्याख्याता) इत्यादि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सह आभार प्रदर्शन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर सिन्हा ने किया। वही कंडेल कॉलेज से डा.संगीता गोयल, सुश्री झरना साहू, बसंत साहू,मानू नारायण सारथी इत्यादि मौजूद थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button