छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस के पूर्व विधायकों की हुई बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करने का है इरादा…

रायपुर। विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट से वंचित कांग्रेस के पूर्व विधायकों के मिलकर संयुक्त रणनीति बनाने की खबर है। बताया जा रहा है कि इन पूर्व विधायकों की विनय जयसवाल के बैठक हुई है, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में हलचल बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट से वंचित किए गए पूर्व विधायक एक राय होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करने दिल्ली जाएंगे। मुलाकात के दौरान विधानसभा चुनाव में हुई हार पर रिपोर्ट सौपेंगे। इस संबंध में हुई बैठक में विनय जायसवाल के अलावा बृहस्पत सिंह, शिशुपाल सोरी, पद्मा मनहर, मोतीलाल देवांगन, चंद्रदेव राय, ममता चंद्राकर, अनिता शर्मा, चुन्नीलाल साहू, भुवनेश्वर बघेल, लक्ष्मी ध्रुव, प्रमोद शर्मा और गुरुदयाल बंजारे के मौजूद रहने की खबर है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button