छत्तीसगढ़

प्रदेश में आज से बढ़ेगी ठंडी, रहे अलर्ट

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में अब ठंडी व शुष्क हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ने वाली है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। विज्ञानियों ने इस वर्ष अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद जताई है। गुरुवार को अंबिकापुर 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

प्रदेश में सरगुजा संभाग में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रायपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।

हालांकि बिलासपुर व पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button