छत्तीसगढ़राजनीति

आने वाले समय में कांग्रेस और डूबने वाली है : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेसी मुखर होकर शीर्ष नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इसके चलते गुरुवार को कांग्रेस ने अपने दो पूर्व विधायकों (बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल) को 6 साल के लिये निष्कासित कर दिया है। अब इस मामले भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कांग्रेस कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हार के बाद भयभीत और डरी हुई है। कांग्रेस अभी तक सपनों में जी रही थी। बड़े-बड़े वादे कर रही थी। और अब पूर्व विधायकों को एक साथ पार्टी से निकाल रही है। शीर्ष नेतृत्व को नेताओ की बात सुननी चाहिये। जहा भी हिटलर वाद चलेगा, वहां तो ऐसी स्थिति आएगी ही। आने वाले समय में कांग्रेस और डूबने वाली है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button