छत्तीसगढ़राजनीति

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा- पार्टी के साथ चर्चा के आधार पर कहा था की 2 लाख रुपये तक कर्ज माफी होगी, लेकिन….

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों की कर्ज माफी समेत अनेक मुद्दों पर बयान दिया है। कर्ज माफी पर बयानबाजी को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अपनी पार्टी के साथ चर्चा के आधार पर कहा था की 2 लाख रुपये तक कर्ज माफी होगी। घोषणापत्र आने के बाद भी मैंने कहा कि इससे बड़ी योजना आ गई है।

धर्मांतरण पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। हमारा भाव स्पष्ट है कि अवैध धर्मांतरण नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा होगा तो प्रशासन इसे लेकर कार्रवाई करेगी। कर्ज माफी पर बयानबाजी को लेकर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अपनी पार्टी के साथ चर्चा के आधार पर कहा था की 2 लाख रुपये तक कर्ज माफी होगी। घोषणापत्र आने के बाद भी मैंने कहा कि इससे बड़ी योजना आ गई है।

डिप्टी सीएम ने वनवासी कल्याण को लेकर कहा कि वनवासी हितरक्षा के संरक्षण में पहले भी कार्य किए हैं। वनाधियाकृ अधिनियम के अंतर्गत तीन प्रावधान होते हैं। व्यक्तिगत पट्टा, सामुदायिक पट्टा, वन प्रबंधन का अधिकार. वन प्रबंधन का अधिकार इस अधिनियम का सर्वोच्च भाव है। पारंपरिक तौर पर वन क्षेत्र के अधिकार का पट्टा उन्हें दिया जाता है। चाहटा नाम का गांव कवर्धा जिले का है. इस गांव को वन प्रबंधन का अधिकार मिला है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button