छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला, CRPF का ASI शहीद, एक जवान घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियां लगातार जारी है. इस बीच एक बार फिर से नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. सुकमा के बेदरे कैम्प अंतर्गत जवानों पर घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया है. इस हमले में CRPF का ASI शहीद हो गया. वहीं दूसरा जवान घायल हो गया है. गंभीर रूप से घायल जवान को कैंप में लाया गया है. घायल जवान को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया जा रहा है. वहीं जवानों ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

Author Desk

Related Articles

Back to top button