छत्तीसगढ़राजनीति

किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, मोदी की गारंटी पर रखें भरोसा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे से वापस रायपुर लौट आये हैं। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने धान खरीदी समेत अन्य मुद्दों पर बयान दिया है। सीएम विष्णुदेव साय ने धान खरीदी को लेकर कहा, किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, मोदी की गारंटी है। जितने में खरीदने की बात हुई है, उसी दाम पर किसानों से धान खरीदा जाएगा।
दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात को लेकर सीएम साय ने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। मंत्रिमंडल के गठन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, नए और पुराने चेहरे को लेकर मंत्रिमंडल का गठन होगा। विधानसभा सत्र से पहले या बाद में मंत्रिमंडल का गठन होगा। इसपर उन्होंने कहा थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, मंत्रिमंडल का गठन जल्द किया जायेगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button