छत्तीसगढ़

8 माह की बच्ची को कार ने रौंदा, परिवार में पसरा मातम

दुर्ग। जेवरा- सिरसा चौकी क्षेत्र में 8 माह के नवजात बच्ची को कार चालक ने कुचल दिया। गंभीर हालत में बच्ची को पिता ने जिला अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा कि ग्राम समोदा निवासी सुभाष जोशी की 8 माह की बेटी रितिका जोशी घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक एक अनियंत्रित कार ने बच्चे को रौंद दिया। नाजुक हालत में बच्ची को लेकर पिता जिला अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button