छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ विधानसभा : विपक्ष नाराज, किसान आत्महत्या पर अग्राह्य हुई चर्चा, बहिर्गमन

रायपुर। विधानसभा के तीसरे दिन आज कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने किसान आत्महत्या का मुद्दा उठाया। अजय चंद्राकर ने कहा कि स्थगन की सूचना नहीं दी गई है, व्यवस्था आनी चाहिए। भूपेश बघेल ने कहा कि विशेष परिस्थिति है। किसान ने कर्ज के बोझ से आत्महत्या की है, महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस पर चर्चा होनी चाहिए। इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नियम प्रक्रियाओं से परे सदन नहीं चल सकता। स्थगन का उल्लेख नहीं किया गया है, इसलिए चर्चा उचित नहीं।

आसंदी ने व्यवस्था देते हुए कहा कि मान्य और सुव्यवस्थित परंपरा है, इसमें सदस्यों का शपथ ग्रहण होता है। स्थगन और चर्चा के मांग की पूर्व ही सूचना दी जाती है। अल्प सूचना में स्थगन ध्यानाकर्षण नहीं लिया जा सकता। आसंदी ने स्थगन सूचना को अग्राह्य किया। इसके साथ ही चर्चा नहीं कराने के विरोध में विपक्ष ने बहिर्गमन किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button