छत्तीसगढ़

खेत में पत्नी की सड़ी-गली लाश मिली तो थोड़ी दूर में पति का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के तुलसीपुर गांव के खेत में दंपत्ति की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या और उसके बाद आत्महत्या का बताया जा रहा है। ये घटना ठेलकाडीह थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, तुलसीपुर गांव के खेत में महिला का शव पैरावट में दबा हुआ मिला तो वहीं थोड़ी दूरी पर पुरुष का शव भी पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही ठेलकाडीह थाना प्रभारी अपने अमले के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक की पहचान दिलीप खरे और मृतिका कुमारी बाई खरे के रूप में हुई। दोनों पति-पत्नी थे जो दुर्ग जिले के रहने वाले थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button