छत्तीसगढ़राजनीति

सीएम विष्णुदेव साय रामलला के ननिहाल से 3 हजार क्विंटल चावल आज भेजेंगे अयोध्या

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में अयोध्या श्री रामलला के लिए चावल अर्पण कार्यक्रम के अलावा मुख्यमंत्री अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रायपुर से राम मंदिर के लिए 3 हजार क्विंटल चावल ट्रक के जरिए भेजे जाएंगे। जिसे महाभंडारे में परोसा जाएगा।

मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे से व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में आयोजित श्री रामलला के लिए चावल अर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे से होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने के बाद राज्य अतिथि गृह पहुना आएंगे। मुख्यमंत्री यहां से दोपहर 2.15 बजे सरस्वती शिक्षा संस्थान सरस्वती विहार रोहणीपुरम् जाएंगे और वहां मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में शामिल होने के पश्चात् अपरान्ह 3.45 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना लौट आएंगे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button