छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी द्वारा नव वर्ष पर बच्चो पौधा भेट कर नव वर्ष कि शुरुआत की गई ,बच्चो ने प्लास्टिक मुक्त परिवेश विषय पर चित्र बनाए

धमतरी – कृति फाइन आर्ट्स इंस्टीट्यूट एवम् ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा चल रहे 7 दिवसीय शीतकालीन कैंप के समापन दिवस एवम् नव वर्ष के शुभागमन पर प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले हानिकारक प्रभाव के बारे में जागरुकतालाने के उद्देश्य से मान्या मुंजवानी,लविश मुंजवानी,ओजस सुखवानी, हरगुण छाबड़ा,वंशिका मुंजवानी ,मिहिका झवर, अनन्या गुप्ता ,अंकित राखेचा, समकित राखेचा ,शिवांश शाह, प्रियांश शाह,विराट गुप्ता ,आरंभ गुप्ता ,हर्षाली गुप्ता आदि छात्र-छात्राओं ने कागज पर चित्र उकेर कर प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्परिणाम को समझाने का प्रयास किया गया ।
संचालिका जानकी गुप्ता ने कहा की दैनिक जीवन में बहुउपयोगी पॉलीथिन पूरे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है. माना जाता है कि इसको नष्ट होने में एक हजार साल लग जाते हैं. इसके नुकसान बहुत बड़ी सूची में हैं. बता दें कि इससे निकलने वाली गैस जानलेवा है. यह जलचक्र में बाधा डालने का काम करती है, जोकि बारिश को प्रभावित करती है. यह खेतों की ऊर्वरा शक्ति को प्रभावित करती है. इसके अलावा पशुओं के खाने से यह उनकी आंतों में अटक जाती है, जो मौत तक का कारण बन जाती हैं. इसके अलावा, यह प्लास्टिक दूध और अन्य खाद्य पदार्थों के माध्यम से हमारे खून तक में पहुंचने लगी है. नव वर्ष पर बच्चो पौधा भेट कर नव वर्ष कि शुरुआत की गई ।

Author Desk

Related Articles

Back to top button