छत्तीसगढ़राजनीति

आसानी से मिलेगा पेट्रोल-डीजल, विष्णुदेव सरकार ने जारी किया निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने हिट एंड रन कानून मामले में जारी हड़ताल के बीच सख्त रुख अपनाएँ जाने के संकेत दिए है। सरकार ने हड़ताल के बीच पेट्रोल-डीजल के संकट पर खत जारी किया हैं। सरकार की तरफ से साफ़ कर दिया गया है कि प्रदर्शन के बीच ईंधन की आपूर्ति बाधित नहीं की जा सकती। सरकार प्रदर्शनकारियों पर नजर बनाये हुए है।

सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण की तरफ से जारी खत में उल्लेख किया गया है कि पेट्रोल और डीजल अति आवश्यक सेवाओं में शामिल है ऐसे में इनके व्यवधान मुक्त परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएँ।

Author Desk

Related Articles

Back to top button