छत्तीसगढ़राजनीति

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की मौजूदगी में हुई भाजपा अजजा मोर्चा की बैठक

रायपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न कार्ययोजना बनाई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद हुई पहली बैठक में मोर्चा के कार्यों को मंडल और बूथ स्तर तक लेकर जाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई।

किरण सिंहदेव ने हारे हुए प्रत्याशियों के साथ हुई बैठक पर कहा कि 90 में से 54 सीटों पर बीजेपी की जीत हुई है। 36 विधानसभा से जीत नहीं सके, इसलिए प्रत्याशियों के साथ बैठक की। आगामी कार्यक्रमों से सभी को जोड़ कर रखना है। हारी सीटों से पार्टी के कार्यक्रम और योजनाओं को जोड़कर रखना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यसमिति में टास्क दिया गया और योजना बनाई गई। संगठन के कार्यों से और निरंतर गतिशीलता क्षेत्रों बनी रहे ऐसी कार्ययोजना बनी है। सभी ने अपने विषय पर हार के कारण दिए हैं। इन पर बीजेपी संगठन स्तर पर चर्चा होगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button