छत्तीसगढ़

IED की चपेट में आने से 8 साल की बच्ची घायल, मां को भी आई चोट

बीजापुर। जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से 8 वर्षीय आदिवासी छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई है। वहीं मां को भी चोट आई है. यह हादसा घर के पास ही हुआ. यह घटना शुक्रवार की शाम गंगालूर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। अपनी मां के साथ चेरपाल से राशन सामग्री लेकर घर लौटने के दौरान चेरपाल-पालनार मार्ग पर 8 वर्षीय बच्ची IED की चपेट में आ गई। घायल बच्ची का नाम सुनीता हेमला पिता सुखराम हेमला निवासी तुंगलवाया पालनार बताया जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button