छत्तीसगढ़

नशे के खिलाफ आईजी और एसएसपी सख्त, कम कार्रवाई करने वाले थाना प्रभारियों की लगी क्लास

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक जिला रायपुर आर.एल. डांगी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारियों की बैठक ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने शहर के 3 से 4 बदमाशों को जिला बदर करने का निर्देश दिया है इसके अलावा नशे के खिलाफ कम कार्रवाई करने वाले राजधानी के कुछ थाना प्रभारियों की जमकर क्लास भी ली है, जिनमे अभनपुर, तिल्दा, आरंग, कोतवाली सब डिवीजन और थाना पंडरी सहित कुछ अन्य थाने शामिल हैं।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नशे के पदार्थो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने और किसी भी सूरत में किसी प्रकार का कोई भी नशे का सामान नहीं बिकने के निर्देश दिए गए. साथ ही नशे के सामग्रियों को पकड़ने के दौरान उसके अंतिम सप्लाई चैन और आरोपियों की तस्दीक करने भी कहा गया। अवैध रूप से शराब की बिक्री, भण्डारण और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई कर इसे भी पूर्णतः प्रतिबंधित करने कहा गया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button