छत्तीसगढ़

शिक्षा विभाग द्वार संचालित नौनिहाल बच्चों के लिए(आंगना म शिक्षा 4.0)का विकास खंड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

धमतरी – जिला धमतरी के विकासखंड धमतरी में अंगना में शिक्षा ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण किया गया।इस कार्यक्रम का प्रारम्भ कोरोना काल मे शिक्षा विभाग द्वारा संचालित एक विशेष कार्यक्रम है।जो नौनिहाल बच्चों के लिए है। जिसमे बच्चों को सिखाने मे माताओ की विशेष भूमिका रहती है। प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी शिक्षक व संकुल समन्वयक अपनी शालाओं में अध्यनरत बच्चों की माता को बुलाकर अंगना में शिक्षा कार्यक्रम आयोजित करेंगे तथा विभिन्न गतिविधियों से उन्हें अवगत कराते हुए इस बात के लिए प्रेरित करेंगे कि वह अपने घरों में छोटे-छोटे गतिविधियों के माध्यम से घर में कामकाज करते हुए अपने बच्चों के सीखने के लिए वातावरण निर्माण करें तथा शिक्षण कार्य में माताएं भी सहभागिता प्रदान करेगी बच्चों की शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए गतिविधि आधारित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड से पुरस्कृत भी किया जा चुका है जनवरी, फरवरी, मार्च मे भाषा व गणितीय गतिविधियों तथा माह अप्रैल में पढ़ाई तिहार के अंतर्गत बाल मेला, सपोर्ट कार्ड,वर्णमाला,अक्षर, गिनती व शब्द पढ़ने इत्यादि के विषय में मास्टर ट्रेनर द्वारा विस्तार से बताया गया इस कार्यक्रम में विकासखंड धमतरी के 42 संकुल समन्वयक व 42 अंगना म शिक्षा प्रभारी शिक्षिका ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया इस कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक देवेश सूर्यवंशी, सहायक जिला परियोजना समन्वयक नंदकिशोर साहू, BEO अमित तिवारी, BRC ललित सिन्हा, SRG प्रीती शांडिल्य,DRG अनुसुईया सिन्हा, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के चंद्रकांत देवांगन ने प्रशिक्षण को सफल बनाने मे सहयोग प्रदान किया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button