छत्तीसगढ़

कन्या महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न,महिला सशक्तिकरण की नई इतिहास लिख रही है कन्या महाविद्यालय की छात्राएं : सांसद चुन्नीलाल

जिसके पास लक्ष्य, वहीं कामयाबी की ओर अग्रसर होता है : रंजना साहू

धमतरी- धमतरी जिले की एकमात्र कन्या महाविद्यालय जो कि 1995 से संचालित है, शासकीय नारायण राल मेघावाले कन्या महाविद्यालय धमतरी नित नए आयाम सभी क्षेत्रों में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए नए इतिहास रच रही है, शासकीय कन्या महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया, सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में प्रारंभिक रूप में खेल प्रतियोगिता एवं साहित्यिक गतिविधियों का कार्यक्रम किया गया। तद्उपरांत वार्षिक स्नेह सम्मेलन पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय चुन्नीलाल साहू एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक महेंद्र पंडित, भाजपा जिला मंत्री बिथिका विश्वास, सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी ए. आर.थिटे, सेवानिवृत प्राचार्य ए एन दीक्षित, वरिष्ठ जन मदन मोहन खंडेलवाल, विनोद रणसिंह, पार्षद ईश्वर सोनकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर अतिथियों के द्वारा हुआ। सर्वप्रथम अतिथि स्वागत सम्मान उपरांत महाविद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया। सर्वप्रथम उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर डी आर चौधरी के द्वारा महाविद्यालय की गतिविधि, उपलब्धियो एवं महाविद्यालय में संचालित समस्त कार्यविधि को अतिथि जनों को बताएं। छात्र-छात्राओं की ओर से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष तब्बू पटेल ने महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न मांगों से अवगत कराया गया। अतिथि उद्बोधन में मुख्य अतिथि सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि कन्या महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नित नये आयाम स्थापित कर रहे हैं, आज के समय पर महिला सशक्तिकरण की नई पहचान बनकर कन्या महाविद्यालय की छात्राएं राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय स्तरीय खेल सहित अन्य विधा में भाग लेते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन कर रही है। जिले का एकमात्र कन्या महाविद्यालय आने वाले समय पर नए इतिहास रचेंगी ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए श्रीमती रंजना साहू ने कार्यक्रम की सहारण करते हुए बताया कि लक्ष्य उसी को प्राप्त होता है जो मेहनत करते हैं कामयाबी जरूर मिलेगी किंतु उसके लिए आपको आगे आकर प्रतिस्पर्धा में भाग लेना होगा और जीत हासिल करनी होगी। श्रीमती साहू ने महाविद्यालय के मांग को स्वीकार करते हुए कन्या महाविद्यालय के छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किए। सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए होनहार छात्रों को बधाई दिए एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किए। महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा संसदीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र संघ प्रभारी डॉक्टर रोहिणी मरकाम, क्रीड़ा अधिकारी डॉ चंद्रशेखर बांधे एवं डॉ जयश्री रणसिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गिरीश गजपा, डॉ. जे एल पाटले, ओपी चंदे, राजेश कुमार, हुकेश कुमार, आकाश साहू, मधु माधव देव, दानेश्वर साहू, राम सोनी, रोली जांगड़े, पोखराज साहू, पूर्णिमा साहू, तीजन साहू, डॉ. सुषमा साहू, गीतांजलि टण्डन, किरण चंद्राकर सहित समस्त छात्राएं सहित कार्यालय स्टाफ़मोनिका बघेल,डीपी गोस्वामी,आश्वंतनेताम,हितेश सौन्दर्य,भुपेंद्र यादव,सुखमन नेताम,रामेश्वर घोघरे,पुरूषोत्तम नाग,हर्ष कुमार यादव ,रेवतीं साहू,घनश्याम साहू उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button