छत्तीसगढ़

धान खरीदी की अवधि को फ़रवरी तक बढ़ाने की मांग

धमतरी — आमदी सोसायटी के अन्तर्गत उपकेन्द्र पोटियाडीह में 1432 किसानों का पंजीयन हुआ है जिसमें 175 किसानों का धान खरीदी बाक़ी है पोटियाडीह धान खरीदी उपकेन्द्र में 19339 क्विंटल धान खरीदी शेष है।
विदित है कि धान खरीदी शासन के द्वारा 1ंं नवम्बर से प्रारंभ किया गया था इसी बीच में विधानसभा चुनाव एवं मौसम खराब के कारण बीच बीच धान खरीदी बंद रहता था ।इस कारण किसानों का धान बिक्री नहीं हो पाया है अतः राजकुमार तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग किया है कि धान खरीदी के तिथि को बढ़ाया जाय ।अंतिम तिथि फ़रवरी में किया जाय।

Author Desk

Related Articles

Back to top button