छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कबीरपंथ संत संगठन के संतों ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट,नया रायपुर मेंभव्य कबीर शोध संस्थान स्थापना को शीघ्र आरंभ करने हेतु की चर्चा

धमतरी – संत श्री रविकर साहेब अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कबीरपंथ संत संगठन के साथ में 20 से अधिक संतों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर नया रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया घोषणा कबीर शोध संस्थान स्थापना जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति प्राथमिक रूप से हो चुकी है उसे शीघ्र आरंभ करने हेतु चर्चा किए साथ ही संत कबीर शासकीय सेवा योजना में संचालित करने, संत कबीर विश्व वियालय स्थापना करने, शिक्षा के मंदिर जहां सदसंस्कार दिया जाता है, कुछ ऐसे विद्यालय में अंडा वितरण किया जाता है पोषण आहार के नाम पर , उसको तुरंत बंद करवाने ज्ञापन सौंपे एवं पूरे प्रदेश के 140 कबीर आश्रमों के 250 से अधिक संतो की ओर से, साथ ही छत्तीसगढ़ के कुल आबादी की 20% से भी अधिक कबीर अनुयायियों की ओर से मुख्यमंत्री को शुभकामना एवं बधाई दिए।

मुख्य रूप से संत घनश्याम साहेब मंदरौद, संत बलवान साहेब, संत पुराण साहेब, संत क्षेमेंद्र साहेब, संत पुनीत साहेब, संत हेमेंद्र साहेब, संत गुरुपालन साहेब, संत घनश्याम साहेब गुल्लू, संत शोधकर साहेब, संत चिरंजीव साहेब, संत रतन साहेब, संत तुलसी साहेब, भागवत दास, साध्वी भागबती साहेब, साध्वी सीमा, साध्वीसुप्रिया, साध्वी संतोषी आदि उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button