छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के पिताजी नही रहे, दिग्गज भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार कल

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव के पिताजी लक्ष्मी नारायण देव जी का आज निधन हो गया. वे 104 वर्ष के थे.

जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल यानी गुरूवार को लुंबनी हाउस सुकमा में संपन्न होगी।
बता दे कि दिवंगत कुमार लक्ष्मी नारायण देव (छोटे जमीदार साहेब) का निधन आज 11:00 बजे अमरविला वृंदावन कॉलोनी में हो गया। वे करण सिंह देव, स्व. अमर सिंह देव, कुमार जयदेव व किरण सिंह देव जी (भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/जगदलपुर विधायक) के पिताजी है और विजित देव, श्रृंगवेद देव के दादाजी हैं.

उनका अंतिम संस्कार कल यानी गुरूवार को लुंबनी हाउस सुकमा में संपन्न होगा.

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा नेता नारायण चंदल, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक गोमती साय ने लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है.

Author Desk

Related Articles

Back to top button