छत्तीसगढ़

कांग्रेसी पार्षदों के बयान पर विजय मोटवानी का पलटवार, सम्मान और संस्कार सीखना है तो भाजपा में हो जाए शामिल

कांग्रेसी पार्षदें सिर्फ महापौर के जमुला है, सिर्फ मीडिया में इख्तियार छपाते हैं : विजय मोटवानी

धमतरी- वन टू वन की बात को सुनकर कांग्रेसी पार्षदों की होश उड़ी हुई है, विजय की चुनौती को स्वीकार करते तो विजय मोटवानी से महापौर वन टू वन करने को तैयार रहते, किंतु समाचार पत्रों के माध्यम से जो कभी कांग्रेसी पार्षद नगर निगम में आकर अपनी मांगे, मूलभूत सुविधाएं जन समस्याओं को लेकर अपने वार्ड की समस्याएं प्रशासनिक अधिकारी के सामने रख नहीं पाए आज सत्तासीन कांग्रेसी महापौर का विश्वास जीतने के लिए ढ़ोंग ढकोसला कर रहे हैं, जमुला पढ़ते हुए महापौर की गुणगान करने वाले पार्षद सिर्फ दिखावा कर रहे हैं, जारी प्रेस विज्ञप्ति में आमापारा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी ने कहा कि वर्तमान महापौर का करप्शन भ्रष्टाचार घोटाला कागजी पन्नों के साथ सिद्ध हो गया, सिर्फ दिखावा के लिए छिपाने का प्रयास किया गया। जग जाहिर है कि उन्होंने मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई कार्य नहीं किए हैं सिर्फ और सिर्फ सरकार रहते अपने आला कमान का जेब भरने का काम किए हैं, विजय मोटवानी ने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करना, संस्कारवान बनाना भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य है, किंतु कांग्रेस क्या जाने जो खुद के बाहर से आए अतिथियों के लिए सड़कों पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछाएं और उन्हीं को धक्का देकर वह अतिथि आगे निकल जाए यही उनकी पहचान है। सम्मान और संस्कार कांग्रेसी भारतीय जनता पार्टी से सीखे जो साफ शैलचित्रों में मिलेगा जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी का आगमन कौशल्या माता के धरती पर हुआ था, और प्रधानमंत्री ने उस समय तात्कालिक मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल के साथ जिस महापौर को धक्का दिया था उसे हाथ मिलाकर रायपुर नगर निगम का मान सम्मान बढ़ाया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button