छत्तीसगढ़

जजकी वार्ड से मृत शिशु का शव दो टुकड़े में मिला स्कूल मैदान में

सिविल अस्पताल कुरुद का मामला,सीसीटीवी में कैद हुआ शख़्स पुलिस जांच में जुटी

धमतरी – सिविल अस्पताल कुरुद के जजकी वार्ड में रखे मृत नवजात शिशु का शव स्कूल मैदान में दो टुकड़े में मिलने से खलबली मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस सीसी टीवी में बच्चे को फेंकते हुए कैद हुए संदेही शख़्स को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।वहीं इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रबंधन और डियूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गम्भीर सवाल उठा रहे हैं।
मालूम हो कि गुरुवार को सिविल अस्पताल कुरुद में जजकी वार्ड में रखे एक मृत नवजात शिशु का शव सिर धड़ से कटे हुए दो टुकड़े में पास ही आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल के मैदान में दीवाल किनारे पड़े मिलने से खलबली मच गई।स्कूल के शिक्षक ने इसकी जानकारी दोपहर साढ़े बारह बजे अस्पताल प्रबंधन को दी।जहां पहले डॉक्टरों ने देखा फिर करीब तीन बजे पुलिस को सूचित किया।जिसके बाद पहुंची टीआई अरुण कुमार साहू,एस आई रविन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक राजेश चन्द्राकर तफ्तीश में जुटी।जिसमें पता चला कि ग्राम चंपारण निवासी तामेश्वरी बेवा नरसिंग निषाद 30 साल बुधवार को डिलवरी हेतु सिविल अस्पताल कुरुद में भर्ती हुई थी।जिसने शाम 7:40 बजे एक मृत नवजात बच्चा को जन्म दिया था।जिसे जजकी वार्ड के वार्मर में रखा गया था।अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक एक हल्का दाड़ी वाला टी शर्ट पहने शख़्स बुधवार की रात्रि करीबन 2 बजकर 8 मिनट में नजर आता है जो पहले जजकी वार्ड के बाहर बनाए गए शेड् नुमा कचरे रूम में प्रवेश करता है,जहां वह डिलवरी वार्ड में जाकर मृत बच्चे का शव लेकर वापस आता है और अस्पताल से लगे स्कूल मैदान में बाउंड्री तरफ से फेंकता है।साथ ही एक अन्य बुजुर्ग भी दीवाल किनारे दिख रहा है।जिसके इशारे मिलने के बाद वह शख्स पुनः अस्पताल की ओर आ जाता है।फुटेज के आधार पर अस्पताल में भर्ती एक संदेही को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ व मामले की जांच कर रही है।वहीं परीक्षण उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।सिविल अस्पताल के जजकी वार्ड में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रबंधन सवाल उठा रहे हैं।साथ ही इस रात संवेदनशील वार्ड में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों की भी लापरवाही को नजर अंदाज नही किया जा सकता।बहरहाल पुलिस ने जांच उपरांत आरोपियों पर कार्यवाही करने की बात कही है।लेकिन इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button