छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे शिवरीनारायण, ओम माथुर हैं साथ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शिवरीनारायण पहुंचने पर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री साय का पहला जांजगीर-चांपा जिला आगमन है। मुख्यमंत्री श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के साथ ओम माथुर, महंत रामसुंदर दास भी पहुंचे। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

हेलीपेड पर सांसद गुहाराम अजगल्ले, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, संभागायुक्त बिलासपुर शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में रामभक्त जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button