छत्तीसगढ़

मुक्तिधाम में सार्वजनिक उपयोग के शेड पर था कब्जा, ग्रामीणों की माँग पर विधायक विजय शर्मा के निर्देश पर चला बुलडोजर

कवर्धा। सर्व समाज के लिए उपयोगी सार्वजनिक मुक्ति धाम में विगत 4 वर्षों से समुदाय विशेष के लोगो ने कब्जा कर रखा था । मुक्ति धाम के अंदर मृतक कर्म के दौरान लोगो के बैठने के लिए पक्का शेड बनाया गया था। उक्त शेड में विगत चार वर्षों से समुदाय विशेष के लोगों ने अनाधिकृत रूप से दीवार निर्माण करा कर उसे मकान का स्वरूप दे दिया और एक व्यक्ति को रहने के लिए दे दिया था। इस घटना से नाराज पोंडी के नागरिकों ने 4 वर्षो में अनेक बार कब्जा खाली कराने प्रशासन से माँग रखी साथ ही अनेक बार आंदोलन भी हुआ था, अनेक बार दो समुदाय के बीच द्वंद की स्थिति भी बनी। एक फिर पोंडी के नगर वासियों ने स्थानीय विधायक विजय शर्मा से मुक्ति धाम में अवैध कब्जे की जानकारी दी विधायक विजय शर्मा ने मामले की गम्भीरता और जन भावना को देखते हुए कब्जा खाली कराने प्रशासन को निर्देशित किया। मंगलवार को राजस्व विभाग के कर्मचारी पटवारी, तहसीलदार, सहित बड़ी संख्या में विभागीय अमले ने बुलडोजर कार्यवाही कर अवैध दीवार गिराकर शेड को पुराने स्वरूप में कर दिया । लंबे समय से मुक्ति धाम में अवैध कब्जे से नाराज नगर वासियों ने कार्यवाही पर प्रशन्नता जाहिर की है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button