छत्तीसगढ़

विजडम एकेडमी स्कुल धमतरी में गणतंत्र दिवस उत्सव मनाया

धमतरी – विजडम एकेडमी स्कूल धमतरी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, सर्वप्रथम भारत माता एवं तिरंगे झंडे का पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्र के सम्मान में राष्ट्रगान गाकर विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी गई । संस्था के चेयरमेन दीपक लखोटिया, दर्शन दम्मानी एवं प्राचार्य श्रीमती उषा गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, जिसमे अतिथि ट्रेजर वर्षा दम्मानी, ट्रस्टी एस. एन राठी, जानकी वल्लभ गिरी , सुरजीत नवदीप, पवन गिरी गोस्वामी, रंजित भट्टाचार्य, राम विलास अग्रवाल, सुबोध राठी एवं संस्था के डायरेक्टर विशेष लखोटिया उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का संस्था द्वारा तिलक एवं बुके से स्वागत किया गया तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चो ने सामूहिक स्वागत गीत व् नृत्य के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। बच्चो ने भाषण देकर गणतंत्र दिवस के महत्वो के बारे में बताया, प्री प्राइमरी के बच्चे सोल्जर, पुलिस, भारत माता, रानी लक्ष्मी बाई, चन्द्रसेखर आजाद, राम लक्ष्मण जानकी हनुमान आदि बनकर फैंसी ड्रेस में मनमोहक प्रस्तुति दी गई, देश भक्ति, धार्मिक नृत्य प्रस्तुत किया, बच्चो ने साऊथ नृत्य किया, डम्बल एक्टिविटी, पीटी, योगा एंड पिरामिड एक्टिविटी, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडियों को समर्पित एक्टिविटी का प्रधार्शन हुआ राधा कृष्णा नृत्य, गणेशा नृत्य, राम स्तुति के साथ विजडम सरप्राईस डांस मेरी चौखट पे चलके आज चारो धाम आये है इस गाने के माध्यम से राम सीता का विवाह का दृश्य प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा ।

इस दिन हमारे देश अंग्रेजी हुकूमत से आजाद होने के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू होने पर पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था, ताकि देश के सभी नागरिकों को अधिकार प्राप्त हो सके । आज ही के दिन हमारा भारत डेमोक्रेटिव रिपब्लिक अर्थात गणतंत्र बना था। गणतंत्र का अर्थ होता है जनता का जनता के द्वारा शासन। यानी की जनता खुद ही अपने नेता का चयन कर सकती है। जिन सेनानियों ने हमें अपना स्वराज्य वापस दिलाया है यह संविधान ही है जो भारत के नागरिकों के एक सूत्र में बांधे रखता है इसलिए यह दिन हमारे लिए बेहद खास है ।। हमारे स्कुल में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो ने खूब मनोरंजन किया।

इस कार्यक्रम में अभिभावकगण सपरिवार आये थे उनके लिए सेल्फी जोन पॉइंट, सरप्राईस गिफ्ट, विद्यार्थी के वरिष्ठ सदस्य बुजुर्ग जानबाई, विसंतिन, दुलारी बाई का सम्मान किया गया, एक ही परिवार से अधिक संख्या में आने वाले परिवार का सम्मान तथा सुरुचि भोज का व्यवस्था किया गया था, स्कूल के समस्त स्टाफ एवं स्कूली छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि खेल दिवस को समर्पित खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल में किया गया था, जिसके विजेता खिलाडियों को तीन सौ सत्तर गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल व् प्रमाण पत्र से प्रोत्साहित किया गया तथा प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी अतिथि एवं अभिभावकों का आभार प्रकट किया गया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button