छत्तीसगढ़

एनएसपीसीएल पावर प्लांट में गैस लीक, 4 कर्मचारी आए चपेट में

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एनएसपीसीएल पावर प्लांट में गैस लीक का मामला सामने आया है। इसकी चपेट में प्लांट में काम कर रहे 4 कर्मचारी आ गए हैं। सभी घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, भिलाई के पुरैना स्थित एनएसपीसीएल पावर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। जिसके चपेट में पावर प्लांट के चार कर्मचारी आ गए हैं। घायल चारों कर्मचारी को सेक्टर नाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। इस पावर प्लांट से भिलाई स्टिल प्लांट में विद्युत आपूर्ति होती है। इस घटना के बाद एनएसपीसीएल के अधिकारी जांच में जुट हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button