छत्तीसगढ़

धूमधाम से मनाया गया,हजरत मक्की शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैहि सलाम का उर्सपाक

धमतरी – हजरत मक्की शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैहि सलाम का उर्सपाक इस साल भी धूमधाम से मनाया गया ।अक़ीदतमन्दों ने यहां पहुंच कर चादरपोशी की और देश में अमन- चैन और खुशहाली के लिए दुआएं खेर की। आपसी प्रेम और सद्भावना के प्रतीक हजरत मक्की शाह बाबा रहमतुल्लाह अलेह के उर्स पाक के सिलसिले में सुबह बाद नमाज फजर कुरान खानी हुई ।दोपहर में लंगर तकसीम किया गया ।शाम को चादर निकाली गई। यह चादर शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए आस्ताने मुबारक में पहुंची ।यहां सलातो सलाम पेश किया गया ।फतिया हुई, जिसमें सभी जायरीनों के हक में दुआ की गई ।विशेषकर देश में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।उर्सपाक एकता कमेटी के सदर अब्दुल रज्जाक ने बताया कि सुबह से ही आस्ताने मुबारक में जायरिनों का ताता लगा रहा ।उर्सपाक को सफल बनाने में जिलानी बाबा, युसूफ भाई, शकील खत्री, सिकंदर बेलिम, शाहिद गौड़, रिजवान, इमरान, मोहम्मद सलीम, सुल्तान, प्रीतम दास ,गोपाल ,इलियास खोखर, सिकंदर बेलिम आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button