पंडित मोतीलाल नेहरू प्राथमिक शाला, सार्थक स्कूल धमतरी एवं आंगनबाड़ी केंद्र के स्कूल परिसर पर संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाई गई
धमतरी — पंडित मोतीलाल नेहरू प्राथमिक शाला क्रमांक 5, सार्थक स्कूल धमतरी एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 ने नेहरू स्कूल परिसर में संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाई।
तीनों संस्थाओं के प्रमुख नोमेश कुमार साहू, डॉ. सरिता दोशी एवं श्रीमती पद्मनी साहू ने महात्मा गांधी जी की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर माल्यार्पण किया। उसके पश्चात ध्वज फहराया और सलामी दी। बच्चों के साथ मिलकर राष्ट्रगीत गाए।
नेहरू स्कूल के शिक्षक नीरेश कुमार ध्रुव ने बच्चों को 26 जनवरी के दिन ,गणतंत्र दिवस मनाने के प्रमुख कारणों एवं भारत के संविधान के विषय में संक्षिप्त में जानकारी दी।
उसके पश्चात बच्चों ने देशभक्ति के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अंत में सभी को सेव बूंदी के पैकेट्स प्रदान किए। इस आयोजन में स्नेहा राठौड़ मैथिली गोड़े , गीतांजलि गुप्ता,थामस साहू, पद्मनी साहू, देविका दीवान स्वीटी सोनी, सुनैना गोड़े निर्मला पावरिया,नीतू यादव सम्मिलित हुए।




