छत्तीसगढ़

ओड़िसा से लाया जा रहा 60 बोरी धान लोइंग मार्ग में पकड़ा गया

रायगढ़। राज्य शासन ने पड़ोसी राज्य से अवैध धान मंडियों में खपाने से रोकने सतर्कता बरतते हुए कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिला कलेक्टर के दिशा निर्देश पर टास्क फोर्स तथा पुलिस टीम भी मुस्तैदी से जिले में प्रवेश करने वाले मार्गो में बेरियर लगाकर वाहनों की जांच कर रही हैं। जिसमें साईबर सेल तथा चक्रधर नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने ओड़िसा से धान लोड लेकर आ रहे पिकअप वाहन को लोइंग मार्ग पकड़ा गया। जिसमें लोड 60 बोरी धान को जब्त कर खाद्य विभाग के सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस ने किया है।

जानकारी के मुताबिक साइबर सेल की टीम को कल मुखबीर से सूचना मिली कि पचगांव उड़ीसा से एक पिकअप में धान लोड होकर गांव के रास्ते रायगढ़ लोईँग जाने निकली है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल और चक्रधरनगर पुलिस की टीम तैयार कर रात में ही कार्यवाही के लिए रवाना हुई। लोइंग मुख्य मार्ग एवं आसपास के रास्तों में पुलिस टीम द्वारा मुखबीर लगाया गया था। आज सुबह लोइंग मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी में तिरपाल से ढके ओड़िसा पासिंग के पास पिकअप वाहन को रोका गया।

वाहन को चेक करने पर ट्रैक्टर में 60 बोरी धान कुल वजन 26 क्विंटल लोड था। वाहन चालक सागर सतनामी पिता नरहरि सतनामी उम्र 32 साल निवासी पंचगांव झाड़ू पारा थाना रेंगली जिला झारसुगुडा (ओड़िसा) धान के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा खाद्य विभाग को सूचना दी गई। मौके पर फूड इंस्पेक्टर संजीत भगत के सुपुर्द, अवैध धान से भरा ट्रैक्टर सुपुर्द किया गया । खाद्य विभाग अवैध धान पर अग्रिम कार्यवाही कर रही है ।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button