छत्तीसगढ़

अपार्टमेंट में घुसकर बदमाशों ने बुजुर्ग से की मारपीट, तीन गिरफ्तार

रायपुर। खम्हारडीह इलाके के विरासत अपार्टमेंट में घर में घुसकर कार में तोड़फोड़ कर एक व्यक्ति से कार की जेक से मारपीट और बलवा करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है।

खम्हारडीह थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ए-404, विरासत अपार्टमेंट, विजयनगर निवासी संतोष जैन(57) ने शिकायत दर्ज कराया था कि 26 जनवरी की रात 11.45 बजे अवंति विहार जैत खंभ मेन रोड के पास तेज रफ्तार में कार चलाने की बात को लेकर उनका विवाद आरोपित अतीब बाउला, मोहम्मद अनस और अन्य लोगों से हुआ था। घर आने के बाद अतीब और अनस बाउला और उसके अन्य साथी सोसायटी के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान हाथ में कार की जेक, राड रखकर दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मना करने मारपीट कर की। इससे उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई थी।
हंगामा सुनकर अपार्टमेंट के कई लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने मारपीट, बलवा का केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस ने रजबंधा तालाब के पास मौदहापारा निवासी शेख ईमरान(21), अफरोज बाग बाडी निवासी फहीम खान (28) और केके रोड निवासी मोहम्मद शकील अहमद (46) को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपित जमीन की खरीद-ब्रिकी का काम करते हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button