छत्तीसगढ़

OYO में महिला की गोली मारकर हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

OYO में महिला की गोली मारकर हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ शहर के हिंजेवाड़ी इलाके से एक बड़ी वारदात सामने आई है। खबर है कि यहां एक ओयो होटल में एक महिला की लाश मिली है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक महिला की आधी रात को गोली मारकर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंजेवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ये बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह बात भी सामने आ रही है कि ये प्रेम प्रसंग का मामला है।

गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान ऋषभ निगम के रूप में हुई है। लड़की और युवक दोनों ही उत्तर प्रदेश के हैं। इस मामले में हिंजेवाड़ी पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से दी गई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ऋषभ निगम महिला का बॉयफ्रेंड है। शनिवार देर रात उसने महिला को गोली मार दी। इसके बाद उसकी जान चली गयी। घटना हिंजवडी के लक्ष्मी चौक पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि हत्या करने के बाद ऋषभ मुंबई की ओर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान उसे पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है कि महिला को गोली क्यों मारी गई और यह घटना रात के किस समय हुई। जानकारी मिली है कि मृतका इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी। वहीं आरोपी ऋषभ मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button