छत्तीसगढ़
एसीबी ने चावल और डीएमएफ के मामलों में दर्ज की FIR

रायपुर। कोयला और शराब घोटाले के बाद एन्टी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा ने चावल और डीएमएफ घोटाले में FIR दर्ज की है। एजेंसी ने 16 और 17 जनवरी को अपराध दर्ज किया है। जिसमें अधिकारी नेताओं और कारोबारियों को आरोपी बनाया गया है।
डीएमएफ फंड घोटाले में एफआईआर नंबर 01/2024 में धारा- 120-B-IPC, 409-IPC, 13(2)-PRE, 13(1)(a)-PRE और चावल घोटाले में 02/2024 में धारा 120-B-IPC, 420-IPC, 12-PRE के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
बता दें कि कुछ महीने पहले ईडी ने दावा किया था कि छत्तीसगढ़ ‘मार्कफेड’ के पूर्व प्रबंध निदेशक और एक स्थानीय चावल मिल मालिक एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने ‘ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के फायदे’ के लिए 175 करोड़ रुपये की रिश्वत जुटाई थी।



