छत्तीसगढ़

चितवन वृद्धाश्रम में बेसहारा बुजुर्गो की होती है देखभाल

रायपुर। चितवन वृद्धाश्रम द्वारा बेसहारा “बुजुर्गो” के लिए जो सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है उसकी जानकारी विभिन्न माध्यम से पहुँचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। परंतु कुछ एैसेे बेसहारा बुजुर्ग हैं जहाँ अन्य लोगो के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। चितवन वृद्धाश्रम की ओर से कहा गया है कि सभी घरों में बड़े बुजुर्गो का मान – सम्मान होना चाहिए। कोई बुजुर्ग ये सोच कर प्रताड़ना या अपमान ना सहे कि उसका इस दुनिया में कोई और नहीं है। ऐसे बुजुर्गो को चितवन परिवार की जानकारी देनी है। यहाँ मान सम्मान के साथ सभी आधुनिक सुख सुविधाओं के साथ स्थान दिया जायेगा। ऐसे किसी बुजुर्ग की जानकारी होने पर चितवन वृद्धाश्रम हरदेव लाला मंदिर के सामने नंदी चौक टिकरापारा में संपर्क किया जा सकता है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button