छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत, अवैध रेत परिवहन बना काल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध रेत परिवहन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर के पलटने से युवक की दब कर मौत हो गई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना अंतर्गत अवैध रेत परिवहन के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृत युवक यादराम यादव उम्र 35 वर्ष निवासी बम्हनी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मृतक युवक ट्रैक्टर का पंचर पहिया निकाल रहा था तभी ये हादसा हुआ। फिलहाल मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button