छत्तीसगढ़

ओवरलोड गाड़ियों को पकड़ने वाईफाई से लैस आधुनिक कैमरा लगा

रत्नाबांधा चौक में परिवहन मंत्रालय द्वारा लगाया गया कैमरा

धमतरी – शहर से गुजरने वाली ओवरलोड गाड़ियों की मॉनिटरिंग के लिए छत्रपति शिवाजी चौक में एक अत्याधुनिक कैमरा लगाया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग सीधे रायपुर से होगी। धमतरी में इसकी जिम्मेदारी किसी विभाग को नहीं दी गई है।
रेत सहित अन्य सामानों की धमतरी से ओवरलोडेड गाड़ियां गुजरती है। सभी गाड़ियों को पकड़ना मुश्किल हो जाता है। इस वजह से परिवहन मंत्रालय द्वारा धमतरी शहर के मुख्य रत्नाबांधा चौक में एक अत्याधुनिक कैमरा लगाया गया है। जो वाईफाई से लैस है। इस पोल में तीन कैमरे लगे हुए हैं एक मुख्य कैमरा जो गाड़ियों पर नजर रखेगी, दूसरा कैमरा उसे पोल में लगे वाईफाई बॉक्स पर रह गया, तीसरा सर्वेलेंस के लिए रहेगी। सूचना यह भी मिली है कि ऐसा ही एक कैमरा मथुराडीह मोड में सिहावा रोड में लगाया गया है। इस कैमरे का मॉनिटरिंग परिवहन मंत्रालय रायपुर द्वारा किया जा रहा है। धमतरी में इसे ना तो यातायात विभाग न ही परिवहन विभाग को इसकी सूचना है। सीधे यह रायपुर से कंट्रोल होगी। अच्छी बात है कि इसमें जो ओवरलोडेड गाड़ियां हैं वह कैद हो जाएंगे और उन्हें सीधे ई चालान भेजा जाएगा।ज्ञात हो कि धमतरी शहर से न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि अन्य राज्यों की ओवरलोडेड गाड़ियां निकलती है, जिससे परिवहन विभाग को करोड़ों का नुकसान होता है और सड़क अलग खराब होती है। इसी को मॉनिटरिंग करने के लिए यह पहल की गई है। अब देखना होगा कि इसमें कितनी कार्रवाई की जाती है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button