छत्तीसगढ़

शहीद जवानों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता, CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा

रायपुर। सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नक्सल मुठभेड़ में शहीद तीनों जवान के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने आज कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर में आयोजित झुमका जल महोत्सव के अवसर पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान की। यह आर्थिक सहायता राशि शहीद जवानों को राज्य और केन्द्र सरकार की ओर से मिलने वाली राशि से अतिरिक्त है।

बता दें कि 30 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम टेकलगुड़ेम में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमलें का मुंहतोड़ जवाब देते हुए तीन जवान शहीद हो गए थे। इसमें 201 कोबरा सीआरपीएफ बटालियन के आरक्षक देवेन सी, आरक्षक पवन कुमार व 150वीं बटालियन के आरक्षक लम्बाधर सिंघा शहीद हो गए थे।

इस घटना में 16 जवान घायल हो गए थे, जिसमें से 8 जवानों को बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर लाया गया है। मुख्यमंत्री साय 30 जनवरी की शाम को ही अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था।

Author Desk

Related Articles

Back to top button