खरतुली में वाणिज्य मॉडल प्रदर्शनी विद्यार्थियों ने दिखाए अपने हुनर

धमतरी – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली की चाणक्य वाणिज्य परिषद द्वारा वाणिज्य विषय के विभिन्न कथानक तथा उपकथानक पर प्रभारी शिक्षक आकाश गिरी गोस्वामी के मार्गदर्शन में वाणिज्य मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इस वाणिज्य मॉडल प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य टी.आर. नागवंशी ने रिबन काटकर किया. तथा इस प्रकार के नवाचार आयोजन के लिए प्रभारी शिक्षक आकाश गिरी गोस्वामी एवं वाणिज्य परिषद को बधाई दी।
जिसमें वाणिज्य संकाय के साथ-साथ कला संकाय सहित 42विद्यार्थियों ने बढ़-कर कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने मॉडल में ई-कॉमर्स ,यातायात के साधन ,जीएसटी ,मुद्रा का विकास, व्यापार के सहायक ,भारतीय रिजर्व बैंक, स्थिति विवरण, माध्य माध्यका बहुलक, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र ,एटीएम, मुद्रा के प्रकार ,बाजार , शेयर बाजार , लेखांकन प्रक्रिया , व्यावसायिक वातावरण ,मांग पूर्ति के नियम, संप्रेषण, प्रबंधन के स्तर, आउटसोर्सिंग, आदि अनेक शीर्षक पर विद्यार्थियों ने अत्यंत आकर्षक चलित एवं स्थिर मॉडल बनाएं एवं अत्यंत रोचकता पूर्वक समझाया जिसका विद्यालय के विद्यार्थियों ने लाभ उठाया। वाणिज्य मॉडल प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में व्याख्याता मोनिका गोस्वामी ,सतीश तुर्रे, प्रतिमा यदु, अमित महोबे एवं नेहा मेहता ने योगदान दिया. इस आयोजन का उद्देश्य बताते हुए आकाश गिरी गोस्वामी ने कहा इससे विद्यार्थियों में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभवी होता है साथ ही साथ विद्यार्थी का विषय के प्रति रुचि भी जागृत होती है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान मरकाम भूमिका साहू एवं हेमपुष्पा के मॉडल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र को, द्वितीय खुशबू साहू तुलसी साहू ट्विंकल साहू के मॉडल यातायात के साधन को, तृतीय लवली नेहा देवांगन नेहा साहू के मॉडल माध्य माध्यिका बहुलक को तथा चतुर्थ भूमिका साहू देविका ध्रुव हिना देवांगन के मॉडल ए.टी.एम. को प्राप्त हुआ। इस आयोजन के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हुआ।




