छत्तीसगढ़राजनीति

राहुल गांधी भारत तोड़ो यात्रा पर है देश तोड़ना ही कांग्रेस का उद्देश्य : किरण सिंहदेव

डीके शिव कुमार पर तुरंत कार्यवाही हो,राहुल गांधी सोनिया गांधी चुप्पी तोड़े:किरण सिंहदेव

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में उप-मुख्यमंत्री के भाई और कांग्रेस से बेंगलुरु (ग्रामीण) से लोक सभा सांसद ने कल बजट पेश होने के बाद बयान हमारी मांग है कि हमें अपने राज्य से जीएसटी, सीमा शुल्क और प्रत्यक्ष करों में अपना हिस्सा मिलना चाहिए। हम दक्षिण भारत के साथ बहुत अन्याय देख रहे हैं हम अपने हिस्से का पैसा उत्तर भारत में बंटते हुए देख रहे हैं। अगर आज हम इसकी निंदा नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में हमें दक्षिण भारत के लिए एक अलग देश बनाने का प्रस्ताव रखना पड़ेगा पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि अब पता चला कि राहुल गाँधी वास्तव में कौन सी यात्रा निकाल रहे हैं। ये उनकी तथाकथित भारत तोड़ो यात्रा का ही असर है कि कांग्रेस के सांसद दक्षिण भारत को देश से तोड़कर एक अलग राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं। आज सिद्ध हो गया कि राहुल गाँधी भारत तोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।

श्री सिंहदेव ने कहा भाजपा कांग्रेस सांसद के इस दुर्भाग्यपूर्ण बयान की कड़ी निंदा करती है और तुरंत ऐसी मानसिकता वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। क्या सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, प्रियंका वाड्रा डीके सुरेश के देश को तोड़ने वाले बयान की निंदा करेंगे? क्या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपने सांसद डीके सुरेश को इस अक्षम्य अपराध के लिए पार्टी से निष्कासित करने का साहस दिखायेगी?

श्री सिहंदेव ने कहा देश को तोड़ने की मांग कांग्रेस के सांसद ने ऐसे ही नहीं की है। अभी तक न तो सोनिया गाँधी, न राहुल गाँधी, न प्रियंका वाड्रा और न ही कांग्रेस के महासचिव का इस पर बयान आया है। लगता है कि वे डीके सुरेश के इस बयान से सहमत हैं। कांग्रेस हमेशा से देश को जाति, धर्म और क्षेत्र को आपस में लड़ाकर सत्ता की राजनीति करती आई है। कांग्रेस हमेशा से उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच जनता को भड़का कर अपनी राजनीति करती आई है। हाल ही में तेलंगाना के कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के डीएनए को बिहार-यूपी यानी उत्तर भारत के डीएनए से बेहतर बताया था। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने सनातन का अपमान किया।

श्री सिंहदेव ने कहा आंकड़े गवाह हैं कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने केंद्र की सोनिया-मनमोहन की कांग्रेस सरकार की तुलना में सभी राज्यों के शेयर में भारी वृद्धि की है। कर्नाटक में तो HAL और बोईंग की फैसिलिटी भी लगाई गई है। हमारे लिए राष्ट्र पहले है, पार्टी और सत्ता बाद में लेकिन कांग्रेस के लिए सत्ता पहले है चाहे देश को भी क्यों न तोडना पड़े।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button