छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह में पुरस्कृत हुए संगीत शिक्षक हीरालाल साहू

धमतरी -75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह के कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के मुख्य आतिथ्य, कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं जिले को गौरवान्वित करने वाले मेनोनाइट इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल धमतरी के संगीत शिक्षक एवं साहित्य संगीत सांस्कृतिक मंच मुजगहन के सचिव हीरालाल साहू को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। यह सम्मान उन्हें विद्यालय के छात्र- छात्राओं को संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ जिले के 115 संगीत में रुचि रखने वाले छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदाय करने एवं वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा फेसबुक, इंस्टाग्राम में प्रचार प्रसार में मतदाता जागरूकता के 40 हजार लोगों ने फालोवर किया गया। इसी तरह वर्ष 2023 में भूटान व फर्रूखाबाद में तबला सोलो वादन कर जिला व विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इस संबंध में संगीत शिक्षक हीरालाल साहू ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अतिथियों के हाथों सम्मानित होने पर गौरान्वित महसूस करते हुए बताया कि यह उपलब्धि मेरे सांगीतिक अवदानों को रेखांकित करती है। यह अनुशासन, संयम, नियमबद्धता तथा क्रम को विशेष महत्व देते हैं। धार्मिक संस्कारों की शिक्षा से बच्चों को अनुप्राणित करते हुए संगीत शिक्षा प्रदान करना मेरा मुख्य लक्ष्य है। संगीत शिक्षा से संगीत में रूचि रखने वाले कलाकारों को सामाजिक संरक्षण प्रदान करना भी एक विशेष मकसद है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि संगीत में कितनी शक्ति है यह छात्रों को न केवल रचनात्मक रूप से, बल्कि आकादमिक और एक इंसान के रूप में भी लाभ प्रदान करता है। वर्तमान परिवेश में बच्चों के लिए संगीत की शिक्षा का महत्व तुरंत स्पष्ट नहीं हो सकता। मेरी अभिव्यक्ति केवल इतना ही होगा कि जीवन को बदलने के लिए रचनात्मकता ही मूल्यवान और जीवन कौशल बनें।
इस उपलब्धि पर रवि कुमार साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जी.आर. मरकाम अपर कलेक्टर, ऋषिकेश तिवारी संयुक्त कलेक्टर, रामकुमार कृपाल संयुक्त कलेक्टर, तेजपाल ध्रुव डिप्टी कलेक्टर, श्रीमती दिव्या पोटाई डिप्टी कलेक्टर, राहुल सिंह सहायक संचालक जन संपर्क विभाग, संतोष नेताम कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, आर. एल. देव कार्यपालन अभियंता महानदी जलाशय परियोजना, साहित्य संगीत सांस्कृति मंच मुजगहन के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के प्रचार-प्रसार अधिकारी डुमन लाल ध्रुव, द्वारिका प्रसाद तिवारी, डॉ. भारती गुरूनाथ राव, जिला हिन्दी साहित्य समिति की पूर्व अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी, श्रीमती कविता ध्रुव, श्रीमती रंजना तिवारी, हर्षिता निम्बालकर, संदीप कुमार साहू स्टेनो, मन्नम राना, आकाश गिरी गोस्वामी, नेहरू युवा केन्द्र के निर्देशक भूपेन्द्र मानिकपुरी, लोकेश कुमार साहू, सुरेश कुमार साहू, रामकुमार विश्वकर्मा, जितेन्द्र कुमार गायकवाड, टीकाराम यादव, रूपचंद साहू, मनोज साहू ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button