दो मासूम बच्चों के साथ मां ने भी फांसी लगाकर की आत्महत्या,कारण अज्ञात
गुरुर – 2 फरवरी को विकासखंड गुरूर ग्राम अंतर्गत ग्राम कोचेरा में एक महिला ने अपने दो सगे मासूम बच्चों को फांसी के फंदे पर लटका कर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
मृतका के ससुर लिखन लाल साहू से मिली जानकारी अनुसार वह अपने पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल गुरुर गया हुआ था जहां के लिए कुछ कपड़ा व अन्य सामग्री लेने घर कोचेरा आने पर सभी तरफ का दरवाजा बंद मिलने के कारण अपने भाई के घर के दरवाजा होते हुए अपने घर पहुंचने पर देखा कि उसकी बहू हेमलता साहू उम्र करीब 26 वर्ष नाती होमेंद्र साहू उम्र 4 वर्ष एवं नातिन कुमारी तृषा साहू उम्र 2 वर्ष फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं।
घटना के दिन मृतिका हेमलता साहू होमेन्द्र साहू तृषा साहू घर पर थे मृतका के पति टुमेश्वर साहू मिस्त्री कार्य पर गुरुर गया हुआ था। मृतक होमेंद्र साहू जीनियस अंग्रेजी स्कूल गुरूर का छात्र था जो की घटना के दिन स्कूल नहीं गया था।
इस तरह से अंदेशा है कि मृतका पहले अपने दोनों मासूम बच्चे एवं बच्ची को कुर्सी के सहारे फांसी पर लटका कर स्वयं भी स्टूल के माध्यम से फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी।
पुलिस थाना गुरुर के निरीक्षक भानु प्रताप साहू ने बताया कि मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है किसी प्रकार का विवाद का संभावना नजर नहीं आया।
आज शवों का पोस्टमार्टम कर मृतक के परिवार जनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के समय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बालोद मोनीफास एक्का थाना गुरुर निरीक्षक भानु प्रतापसाव एवं पुलिस स्टाफ के साथ-साथ ग्राम पंचायत कोचेरा के पूर्व सरपंच गिरवर निर्मलकर तुलेश साहू आदि के साथ काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।



