छत्तीसगढ़

छग : सड़क किनारे मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

छग : सड़क किनारे मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

बालोद। डौंडी थाना इलाके के चिखली-साल्हे मार्ग पर आज सुबह एक युवक की लाश शव मिलने का मामला सामने आया है। लाश के पास उसकी बाइक भी पड़ी मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम खल्लारी निवासी गैंद राम मंडावी पिता ठेल सिंह के रूप में हुई है। मृतक युवक रविवार को अपने बड़े पापा चिखली निवासी केजू गोटा के यहां आया था। रात को खाना खाने के बाद वह लगभग साढ़े आठ बजे अपनी बाइक से वापस अपने घर जाने के लिए निकला था। अपने घर के लिए निकले से पहले मृतक ने शराब भी पी थी। सोमवार सुबह चिखली के ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के स्वजनों को भी इसकी जानकारी दे दी है।
पुलिस ने आशंका जताई है कि शराब के नशे में होने के कारण वह अनियंत्रित होकर गिर गया हो और ठंड में रात भर पड़े रहने से गैंदराम की मौत हो गई होगी। मृतक के शरीर पर कही भी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button