मध्यप्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी आग, कई लोगों के मारे जाने की आशंका, 100 घायल

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा में बैरागढ़ रेहटा नामक जगह पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह ब्लास्ट के बाद आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाल लिया है। कुछ लोगों की मौत होने की आशंका है। करीब 100 लोग घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यह फैक्ट्री मगरदा रोड स्थित है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री में उस समय 30 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार यह पटाखा फैक्ट्री राजू अग्रवाल की है। ब्लास्ट इतना भीषण था कि आसपास के मकान गिर गए। इससे भी लोग हताहत होने की सूचना मिल रही है। धमाके बढ़ते जा रहे हैं। इस वजह से बचाव एवं राहत कार्यों में प्रशासनिक अफसरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पटाखा फैक्ट्री में आग के बाद तेज धमाके हुए। कई किलोमीटर दूर तक भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हालात पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button